ऐसा कैसा गुस्सा: पत्नी से हो गई थी मामूली कहासुनी, पति ने काट डाली पत्नी की नाक, पेट, जबड़ा

author-image
एडिट
New Update
ऐसा कैसा गुस्सा: पत्नी से हो गई थी मामूली कहासुनी, पति ने काट डाली पत्नी की नाक, पेट, जबड़ा

राजगढ़ में एक पति ने मामूली विवाद पर पत्नी पर दर्दनाक तरीके से हमला कर दिया। पति पत्नी में किसी बाद पर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्साए पति ने मारपीट तो की ही। पत्नी की नाक भी काट दी। इतना ही नहीं उसने चाकू से गले, जबड़े, पेट और हाथ पर कई वार किए। हमले के बाद पति मौके से भाग निकला। महिला की गंभीर स्थिति देखकर उसे भोपाल रैफर किया गया है।

चाकू से काटे नाक, होंठ, गला

राजगढ़ के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के बरखेड़ा खुर्रम गांव में दिनेश वर्मा का पत्नी चंदाबाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी इतना बढ़ गई कि पति ने चाकू चला दिया। गुस्साए पति ने चंदा पर नाक, गले, जबड़े, पेट, पसली सहित शरीर पर कई वार किए। हमले में महिला का एक होंठ कट गया है, जिससे वह बोल तक नहीं पा रही है

बोल नहीं पा रही महिला

हमले के बाद पति मौके से भाग निकला। घटना के बाद परिवारवालों ने सरपंच को जानकारी देकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल और वहां से भोपाल रैफर कर दिया गया। पुलिस भी महिला के बोल नहीं पाने की वजह से बयान नहीं हो पाने से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर सकी है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Knife Rajgarh attack husband Cut His Wifes Nose
Advertisment